Big NewsChampawat News

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों में मचा हड़कंप

चंपावत जिले के दुधौरा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। विवाहिता की मौत से परिवार में हड़कंप मच गया है।

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

चंपावत में जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर स्थित दुधौरी गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। विवाहिता की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि मृतका ने जहर खाकर अपनी जान दी है।

मायके वालों ने पति पर लगाए आरोप

विवाहिता की मौत की खबर से परिजनों में हड़कंप मच गया है। मायके वालों ने मृतका के पति पर परेशान करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि उसका पति आए दिन उसे परेशान करता था।

लेकनि मृतका के मायके वालों ने अब तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है।

एक साल पहले ही हुआ था मृतका का प्रेम विवाह

मिली जानकारी के मुताबिक माया देवी (20) पत्नी संजय आर्या की संदिग्ध हालात में जहर खाने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतका का एक साल पहले प्रेम विवाह हुआ था।

लेकिन बीते कुछ महीने से उसका अपने पति के साथ मन मुटाव चल रहा था। मृतका के मायके वाले पति पर आरोप लगा रहे हैं। हालांकि मृतका ने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें