देहरादून: शनिवार 14 मार्च से 12 अप्रैल तक मांगलिक कार्य नहीं होंगे। इस अवधि में मांगलिक कार्य कराना शुभ नहीं माना जाता है। ज्यातिषाचार्यों के अनुसार खर-मास में ग्रहों के राजा सूर्य देव, कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करते हैं।
इस दौरान सूर्य क्षीण अवस्था में रहते हैं। उनका प्रभाव कम हो जाता है। इसके चलते पूरे महीने शादी, गृह-प्रवेश, चूड़ा कर्म जैसे मांगलिक कार्य नहीं करने चाहिए। उत्तराखंड की बात करें तो कुमाऊं के कई स्थानों पर खर-मास को नहीं माना जाता है।