Entertainment

Ravindra Berde Passed Away: मराठी फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेता रवींद्र बेर्डे का निधन, कैंसर से जूझ रहे थे अभिनेता

Ravindra Berde Passed Away: मराठी फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर आई है। इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता रवींद्र बेर्डे अब इस दुनिया में नहीं रहे। 78 साल की उम्र मेंउन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

Ravindra Berde Passed Away

कैंसर से लड़ रहे थे रवींद्र बेर्डे

अभिनेता रविंद्र कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से लड़ रहे थे। काफी वक्त से उन्हें ये बीमारी थी। जिसका इलाज़ टाटा अस्पताल में हो रहा था। अस्पताल से दो दिन पहले ही अभिनेता को घर लेकर आए थे। अभिनेता का निधन हार्ट अटैक आने से हुआ है। अभिनेता के यू चले जाने से मराठी फिल्म इंडस्ट्री शोक में है।

300 से अधिक फिल्मों में किया काम

अभिनेता के एक्टिंग करियर की बात करें तो उन्होंने कम से कम 300 फिल्मों में अभिनय किया है। अभिनेता जब 20 साल के थे तभी उन्होंने थिएटर ज्वाइन कर लिया था। अभिनेता ने सिंघम, चिंगी जैसी हिंदी फिल्मों में भी काम किया है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें