highlightNainital

कांग्रेस ने अनुसूचित वोट बैंक में की सेंधमारी, दलित समाज के कई जनप्रतिनिधियों ने ली पार्टी की सदस्यता

निकाय चुनाव के बीच हल्द्वानी में कांग्रेस ने दमुआढुंगा के वोट बैंक में बड़ी सेंधमारी की है। दलित समाज के कई जनप्रतिनिधियों सहित स्थानीय लोगों ने आज नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली है।

कांग्रेस ने अनुसूचित वोट बैंक में की सेंधमारी

कांग्रेस ने दमुआढुंगा के वोट बैंक में बड़ी सेंधमारी की है। निकाय चुनाव के बीच कांग्रेस की हल्द्वानी में इस सेंधमारी से भाजपा को बड़ा झटका लगा है। जॉइनिंग करने वालों में वरिष्ठ जनप्रतिनिधि हेमा देवी और पार्षद प्रत्याशी ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस ज्वाइन की है।

Haldwani

दलित समाज के कई जनप्रतिनिधियों ने ली पार्टी की सदस्यता

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि अनुसूचित एवं दलित समाज का भला हमेशा कांग्रेस पार्टी ने किया है। इसीलिए अनुसूचित समाज के जनप्रतिनिधि और लोग लगातार कांग्रेस के साथ जुड़ रहे हैं। इससे कांग्रेस को निकाय चुनाव में बड़ी मजबूती मिलेगी।कांग्रेस ज्वाइन करने वाली हेमा देवी ने कहा कि कांग्रेस में उनके घर वापसी हो गई है। अब वे कांग्रेस के लिए निकाय चुनाव में दिन-रात मेहनत करेंगे।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button