Big NewsPoliticsUttarakhand

उत्तराखंड में कांग्रेस सहित कई दलों को लगा झटका, कई ओबीसी नेता बीजेपी में हुए शामिल

भाजपा ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता को लेकर नाराज कांग्रेस व अन्य दलों को झटका दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने विरोधी दलों में सेंधमारी की है। भाजपा ने विरोधी दलों में सेध लगाते हुए उसके ओबीसी वर्ग के नेताओं व उनके समर्थकों को पार्टी की सदस्यता दी।

बीजेपी ने की विरोधी दलों में सेंधमारी

बीजेपी ने विरोधी दलों में सेंधमारी की है। बीजेपी ने विरोधी दलों में सेंध लगाते हुए उसके ओबीसी वर्ग के नेताओं व उनके समर्थकों को पार्टी की सदस्यता दी। इतना ही नहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दावा किया कि राहुल गांधी के बयान से नाराज होकर अन्य पिछड़ा वर्ग के नेता अपने दलों को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं।

कांग्रेस व विभिन्न दलों के कई नेताओं ने ली बीजेपी की सदस्यता

राजधानी के साथ ही उत्तरकाशी, चमोली और हरिद्वार जिले से कांग्रेस के साथ ही प्रदेश के विभिन्न दलों के कई नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। विरोधी दलों के नेकाओं की बीजेपी की सदस्यता लेने पर भट्ट ने कहा कि ओबीसी समाज के अपमान पर न्यायालय द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद भी कांग्रेसी युवराज का अहंकार कम नहीं हो रहा है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें