Haridwar News

राम मंदिर केस के बाद अब मनसा देवी में बिना जेब वाले कपड़े पहनेंगे पुजारी, कमेटी गठित

अयोध्या राम मंदिर में चंदा चोरी के बाद मां मनसा देवी मंदिर द्वारा बड़ा फैसला लिया गया है। दान व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें सात पुजारी शामिल है। इसके साथ ही समिति में पुजारी बिना जेब वाले कपड़े पहनेंगे।

इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था को भी मजबूत कर दिया गया है। सभी पुजारियों को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद व मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने पारदर्शिता और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ भी दिलवाई। श्रीमहंत का कहना है कि मंदिर में अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मनसा देवी में दान व्यवस्था के लिए कमेटी का गठन

दरअसल मां मनसा देवी मंदिर में आने वाले चढ़ावे और दान को लेकर पूरी पारदर्शिता बनाने के लिए समिति का गठन किया गया है। समित में सभी सात पुजारी बिना जेब वाले कपड़े पहेनेंगे। श्रीमहंत ने चेतावनी भी जारी की है।

बिना जेब वाले कपड़े पहनेंगे पुजारी

उन्होंने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति मंदिर व्यवस्था से जुड़ा चढ़ावे या दान की राशि में हेराफेरी करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। ये भी कहा गया कि श्रद्धालु को उनके दान की राशि की रसीद दी जाएगी। चढ़ाने की राशि का हर दिन का हिसाब रखा जाएगा। जनहित में इस दान राशि और चढ़ावे का उपयोग किया जाएगा। मंदिर में चढ़ाए गए नारियल, प्रसाद और फूल को दोबारा नहीं चढ़ाया जाएगा।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें