Big NewsHaridwar

मनसा देवी मंदिर जाने वालों के लिए खुशखबरी, शुरू होने जा रहा करोड़ों का प्रोजेक्ट

उत्तराखंड सरकार ने मां मनसा देवी मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। लंबे समय से मंदिर के पैदल मार्ग पर भूस्खलन की समस्या के कारण भक्तों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। अब इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए केंद्र सरकार ने मार्ग पुनर्निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

केंद्र से मिली बड़ी मंजूरी

डीएम मयूर दीक्षित ने बताया कि यह इलाका राजाजी नेशनल पार्क के दायरे में आता है, जिसके चलते निर्माण कार्य के लिए नेशनल वाइल्डलाइफ बोर्ड से अनुमति आवश्यक थी। अब बोर्ड ने प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है, जिसके बाद सिंचाई विभाग करीब 1.5 करोड़ रुपये की लागत से पैदल मार्ग का पुनर्निर्माण कार्य शुरू करेगा।

काम की गुणवत्ता में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: DM

डीएम ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि काम की गुणवत्ता में किसी भी तरह की लापरवाही न हो और निर्धारित समयसीमा में निर्माण पूरा किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि मां मनसा देवी हरिद्वार की आस्था और पहचान हैं। इसलिए इस क्षेत्र का संरक्षण और श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button