Entertainment

स्पाई बन फिर लोटेंगे मनोज बाजपेयी, The Family Man 3 को लेकर आया बड़ा अपडेट

बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता में से एक मनोज बाजपेयी की पॉपुलर सीरीज ‘द फैमिली मैन’(The Family Man) को लोगों द्वारा काफी पसंद क्या गया। ऐसे में फैंस इसके के थर्ड सीजन का काफी लम्बे वक्त से इंतज़ार कर रहे है। दोनों सीजन को भरपूर प्यार मिला। ऐसे में ‘द फैमिली मैन 3’(The Family Man 3) से जुड़ा एक अपडेट सामने आ रह है। जिसको सुनकर लोग उत्साहित हो जाएंगे।

The Family Man 3 की शुरु हुई शूटिंग

ओटीटी प्लेटफार्म प्राइम वीडियो ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है। जिसमें उन्होंने बताया की ‘द फैमिली मैन’ के तीसरे पार्ट की शूटिंग शुरू हो गई है। थर्ड पार्ट में एक बार फिर श्रीकांत तिवारी के किरदार में मनोज बाजपेयी लोगों का मनोरंजन करने लौट रहे है। बता दें की मनोज ने इस सीरीज मेंएक मिडिल क्लास इंसान का किरदार निभाया है। वो एक स्पाई है जो देश के लिए अपनी जान भी दे सकता है।

सीजन 3 में ये पुराने चेहरे आएंगे नजर

सीजन 2 के बाद अपकमिंग सीजन में मनोज देश की सुरक्षा के साथ-साथ परिवार के प्रति जिम्मेदारियों को संभालते हुए दिखाई देंगे। वो अपनी पत्नी से रिश्तें सुधारते नज़र आएंगे। साथ ही देश को दुश्मनों से भी बचाएंगे।

वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ को राज और डीके ने डायरेक्ट किया है। तीसरे सीजन मे मनोज बाजपेयी श्रीकांत तिवारी के किरदार में और प्रियामणि सुचित्रा तिवारी के रोल में नज़र आएंगी। इसके अलावा शारिब हाशमी, अश्लेषा ठाकुर, वेदांत सिन्हा आदि भी सीजन तीन में नज़र आएंगे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें