Big News : पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का निधन, अचानक बिगड़ी थी तबियत - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का निधन, अचानक बिगड़ी थी तबियत

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
Former PM Manmohan retired from Rajya Sabha
Former PM Manmohan retired from Rajya Sabha

देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। उन्हे अचानक तबियत बिगड़ने पर दिल्ली के एम्स में एडमिट कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

मनमोहन सिंह की अचानक बिगड़ी तबियत

मिली जानकारी के अनुसार मनमोहन सिंह की तबियत अचानक बिगड़ी। इसके बाद उन्हे दिल्ली के एम्स अस्पताल में एडमिट कराया गया जहां इमरजेंसी में उनका इलाज चल रहा था। डाक्टरों की विशेष टीम उनका इलाज कर रही थी लेकिन उन्हे बचाया नहीं जा सका। 92 साल की उम्र में मनमोहन ने अंतिम सांसें ली।

पिछले काफी वक्त से थे बीमार

मनमोहन सिंह पिछले काफी वक्त से स्वास्थय संबंधी परेशानियों से जूझ रहे थे। उन्हे पहले भी कई बार अस्पताल में एडमिट कराया गया था। गुरुवार शाम को भी उनकी तबियत अचानक बिगड़ी। इसके बाद उन्हे एम्स अस्पताल लाया गया जहां इमरजेंसी में उन्हे एडमिट कराया गया था।

पीएम मोदी ने जताया शोक

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर मनमोहन सिंह के साथ ली गईं कई तस्वीरों को पोस्ट किया है।

Share This Article