Big News : 48 घंटे के अंदर मंगलौर पुलिस ने हत्या का किया खुलासा, बोरे में मिला था शव - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

48 घंटे के अंदर मंगलौर पुलिस ने हत्या का किया खुलासा, बोरे में मिला था शव

Yogita Bisht
2 Min Read
murder-khulasa

दो दिन पहले हरिद्वार के मंगलौर में हुए हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बता दें कि एक महिला का शव बोरे में मिला था। जिसे की एक किराएदार दंपत्ति वहां छोड़ कर चले गए थे।

48 घंटे के अंदर मंगलौर पुलिस ने हत्या का किया खुलासा

48 घंटे के अंदर ही पुलिस ने सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दो दिन पूर्व मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा लंढौरा में एक किरायदार मकान खाली करके जा रहा था।

उसके पास एक बड़ा बोरा भी था। महिलाओं के शक होने पर किरायदार बोरा वही छोड़कर फरार हो गया था। तब सूचना पर पहुँची पुलिस ने बोरा खोलकर देखा तो उसमें एक बुजुर्ग महिला का शव बरामद हुआ था।

पैसों के लेन-देन के कारण की हत्या

पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया था कि मृतक महिला भिखारिन है। लेकिन हत्या की वजह स्पष्ट नही हो पाई थी। मृतका के परिजन न होने पर पुलिस खुद वादी बनी और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर चार अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया।

कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस टीम ने हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मृतका एक भिखारिन थी। जो कि पिछले कुछ दिनों से आरोपी और उसकी पत्नी के साथ रह रही थी। पैसों के लेन-देन के कारण हत्या को अंजाम दिया गया है।

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

इस मामले में आरोपी पति और पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बदांयू रोड बरेली से गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल गमछा और ईट का टुकड़ा भी बरामद कर लिया है।

Share This Article
Follow:
योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।