TrendingHighlight

ताज महल में घुसकर युवक ने डाला गंगाजल, वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने लिया हिरासत में

आगरा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। जहां प्रसिद्ध ताज महल(Tajmahal) के अंदर हिंदू महासभा कार्यकर्ता ने एक कब्र में छुपके से गंगाजल चढ़ा गिया। ऐसे में ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल(Viral Video) हो गई। जिसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

ताज महल में घुसकर युवक ने डाला गंगाजल

दरअसल घटना का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया। इस वीडियो में एक आदमी कब्र जैसी दिखने वाली जगह पर ब्रिसलेरी की बोटल से छुपके से गंगाजल डालता हुआ नजर आ रहा है। क्लिप में एक सुरक्षा स्टाफ को भी देखा जा सकता है। हालांकि जब आदमी पानी डाल रहा है तो किसी ने उसे नहीं देखा। ऐसे में अब पुलिस ने दो आरोपी विनेस और श्याम को हिरासत में ले लिया। मजार पर पवित्र गंगाजल चढ़ाने के आरोप में दोनों को हिरासत में लिया गया। बता दें कि युवकों ने दावा किया है कि ये ताजमहल नहीं बल्कि तेजोमहालय है।जिसके चलते उन्होंने यहां जल चढ़ाया।

कांवड लेकर गंगाजल चढ़ाने पहुंची महिला

इसके अलावा हाल ही में एक महिला भी कांवड लेकर ताजमहल पहुंची थी। जिसमें वो ताजमहल में गंगाजल चढ़ाना चाहती थी। लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे रोक दिया। बता दें कि ये महिला अखिल भारत हिंदू महासभा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मीरा राठौड़ थी। उन्होंने दावा किया कि भगवान भोले उनके सपने में आए थे। भोले ने उन्हें ताजमहल में गंगाजल चढ़ाने का आदेश दिया था।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें