Trendinghighlight

विग से टूट गया रिश्ता!, गंजापन छिपाकर युवक ने रचाई शादी, पत्नी ने दर्ज कराया केस

अगर आपने आयुष्मान खुराना की फिल्म बाला देखी होगी तो आपको पता होगा कि गंजेपन को छिपाना किसी पर कितना भारी पड़ सकता है। फिल्म में गंजापन छिपाने के लिए विग लगाना अभिनेता को इतना भारी पड़ जाता है कि उनकी पत्नी उन्हें छोड़कर चली जाती है।

ऐसा ही एक मामला ग्रेटर नोएडा से सामने आ रहा है। जहां एक व्यक्ति को गंजापन छिपाकर शादी करना भारी पड़ गया। पत्नी ने ना सिर्फ इस बात को छिपाने का आरोप लगाया बल्कि प्रताड़ित और पैसा वसूलने का भी आरोप लगा है। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने पति के साथ पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

गंजापन छिपाकर युवक ने रचाई शादी

दरअसल ये पूरा मामला बिसरख कोतवाली इलाके का है। जहां पर पीड़िता का आरोप है कि उसकी शादी नई दिल्ली के प्रताप बाग निवासी युवक से धोके से करवाई गई। शादी से पहले युवक ने सिर पर विग लगाकर अपने बालों की सच्चाई छिपाई। युवती को बस ये बताया गया कि युवक को बाल झड़ने की दिक्कत है। लेकिन जब शादी के बाद पति ने विग उतारी तो पीड़िता को पति के गंजेपन की सच्चाई का पता चला।

पीड़िता को किया गया ब्लैकमेल

पीड़िता ने जब इसका विरोध किया तो पति और ससुराल वालो के तेवर बदल है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति ने उसके मोबाइल फोन से उसकी कई निजी तस्वीरें खींच कर वायरल करने की धमकी देकर पैसों की मांग करने लगा। विरोध करने पर मारपीट भी की।

पुलिस ने पति समेत पांच को किया गिरफ्तार

साथ ही मानसिक रूप से प्रताड़ित भी किया। पीड़िता की माने तो इस उत्पीड़न में पति के साथ सास-ससुर और अन्य परिवार वाले भी शामिल थे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति के साथ टोटल पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सभी पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट, धमकी, धोखाधड़ी और वसूली से जुड़ी धाराओं पर केस दर्ज हुआ है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button