Udham Singh Nagarhighlight

Live Video Call के दौरान युवक ने दी जान, वायरल वीडियो से फैली दहशत

बाजपुर से बीती देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 20 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के दौरान युवक किसी लड़की के साथ वीडियो कॉल पर था, जिसकी लाइव क्लिप इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर दी जान

घटना बाजपुर गांव की है, जहां शाहनवाज पुत्र भोला ने देर रात अपने कमरे में रस्सी से फांसी लगा ली। जब परिजनों ने उसे लटका देखा तो घर में कोहराम मच गया। मामले की सूचना मिलते ही दोराहा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारकर अस्पताल भिजवाया।

वीडियो कॉल में किसी युवती से बात कर रहा था युवक

जांच में सामने आया है कि युवक फंदा लगाने से ठीक पहले किसी लड़की से लाइव वीडियो कॉल पर बात कर रहा था। यह वीडियो अब इंटरनेट मीडिया पर वायरल है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। बाजपुर के सीओ विभव सैनी का कहना है कि फिलहाल किसी ने भी इस मामले में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

https://twitter.com/KUttarakhand/status/1991755115565596997

परिजनों में पसरा मातम

शुरुआती जांच में प्रेम-प्रसंग का एंगल सामने आ रहा है। वास्तविक मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। बताया जा रहा है कि मृतक शाहनवाज हैदराबाद में सैलून में काम करता था। कुछ दिन पहले ही वो छुट्टी पर अपने घर आया था। उसके अचानक इस कदम ने परिवार और पूरे गांव को शोक में डुबो दिया है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button