Dehradun NewsHighlight

किशोरी को उत्तर प्रदेश से देहरादून लाया युवक, महिला आयोग की अध्यक्ष ने मारा छापा, फिर…

उत्तर प्रदेश के अमेठी से एक किशोरी को देहरादून लाने की सूचना पर महिला आयोग ने उक्त युवक के घर छापा मारा. मौके से महिला आयोग ने किशोरी का रेस्क्यू कर किशोरी गृह भेज दिया है.

नाबालिग किशोरी को उत्तर प्रदेश से देहरादून लाया युवक

मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल को सूचना मिली कि एक 17 साल की किशोरी को एक युवक लगभग 8 दिन पहले उत्तर प्रदेश के अमेठी के एक गांव से देहरादून के हर्रावाला में शिवपुरम कॉलोनी में नदी किनारे प्लॉट में बनी बस्ती में लेकर आया है. वह किशोरी उस युवक के परिवार के साथ रह रही है जो कि अभी 17 वर्षीय है.

डोईवाला में महिला आयोग जा छापा

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग किशोरी के असुरक्षा का अंदेशा जताया गया. जिसमें महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने तत्काल एसओ डोईवाला से फोन पर वार्ता कर पुलिस की टीम के साथ युवक के घर पहुंची. मौके से महिला आयोग की अध्यक्ष ने किशोरी को युवक के कमरे से अपने कब्जे में लेकर किशोरी गृह भेजा दिया है.

किशोरी को भेजा किशोरी गृह

पुलिस ने किशोरी से उसके परिजनों के नंबर मांगे लेकिन किशोरी को अपने परिजनों का नंबर याद नहीं था. जिस वजह से पुलिस किशोरी से संपर्क नहीं कर पाई. मामले में पुलिस युवक से भी पूछताछ कर रही है. महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने बताया कि फिलहाल किशोरी की सुरक्षा को लेकर उसे किशोरी गृह में भेजा गया है.

किशोरी के परिजनों से नहीं हुआ संपर्क

महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि मामला गंभीर है जब तक किशोरी के माता-पिता से बातचीत नहीं हो जाती तब तक उसे किशोरी गृह में रखा जाएगा. किशोरी के माता-पिता से सम्पर्क के बाद ही मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी. वहीं आयोग की अध्यक्ष ने पुलिस को डोईवाला में बनी बस्तियों में रहने वालों के सत्यापन के निर्देश भी दिए.

किशोरी का कराया जायेगा मेडिकल

थानाध्यक्ष कोतवाली डोईवाला ने जानकारी देते हुए बताया कि नाबालिग किशोरी का कल मेडिकल कराया जाएगा. देर रात सीडब्ल्यूसी की टीम ने किशोरी को किशोरी गृह भेज दिया था. जिसके लिए आज एसडीएम के आदेश भी करा लिए गए हैं. इसके साथ ही मामले में जांच चल रही है जो भी तथ्य सामने आते हैं उनके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें