फेमस मलयालम एक्टर श्रीनिवासन का निधन, 225 से ज्यादा फिल्मों में किया काम- Malayalam Actor Sreenivasan Death

Malayalam Actor Sreenivasan Death: मलयालम सिनेमा के दिग्गज एक्टर अब इस दुनिया में नहीं रहे। वो एक्टर के साथ-साथ राइटर, डायरेक्टर और प्रोडयूसर भी थे। शनिवार को 69 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। काफी समय से वो उम्र से जुड़ी परेशानियों जैसे हार्ट की बीमारी से जूझ रहे थे। बता दें कि उनका केरल के एर्नाकुलम जिले के उदयमपेरूर स्थित अपने घर पर ही इलाज कर रहे थे।
फेमस मलयालम एक्टर श्रीनिवासन का निधन Malayalam Actor Sreenivasan Death
शनिवार सुबह डायलिसिस के लिए वो जा रहे थे। तभी उनकी हालत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें कोच्चि के त्रिपुनिथुरा के एक अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया। जहां उनका निधन हो गया।
225 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
6 अप्रैल 1956 को केरल के थालास्सेरी के पास पट्टयम में जन्में श्रीनिवासन ने चेन्नी के फिल्म और टेलीविजन संस्थान से सिनेमा की पढ़ाई की। साल 1977 में उन्होंने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। उन्होंने अपने पांच दशकों के करियर में 225 से अधिक फिल्मों में काम किया।
एक्टिंग के साथ राइटर, निर्देशक और प्रोड्यूसर भी
एक्टिंग के साथ उन्होंने कई फिल्मों की स्किप्ट भी लिखीं। निर्देशन के साथ उन्होंने कई फिल्मों का निर्माण भी किया। उनके द्वारा निर्देशित फिल्म चिंताविश्टयया श्यामला को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (1998) भी मिला था। वो अपने पीछे पत्नी विमला और दो बेटे विनीत श्रीनिवासन और ध्यान श्रीनिवासन छोड़ गए। दोनों बेटे भी मलयालम सिनेमा के जाने-माने नाम हैं।