EntertainmentHighlight

तलाक के बाद भी Malaika Arora के मां-बाप रहते थे साथ! ये वजह आई सामने

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता के निधन(Malaika Arora Father Death) के बाद उनका परिवार सदमे में है। फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। हर कोई इस मुश्किल घड़ी में परिवार का साथ देने अभिनेत्री के घर पहुंच रहा है। शुरुआती जांच में पुलिस इसे सुसाइड का ही केस बता रही है। लेकिन अभी कुछ भी साफ नहीं हुआ है।

सोशल मीडिया पर भ लोग दिवंगत की आत्मा की शांति की कामना कर रहे है। इसी बीच ये मलाइका और उनके परिवार से जुड़ी कई बाते सामने आ रही है। मलाइका अरोड़ा के माता-पिता काफी समय पहले ही अलग हो चुके थे। लेकिन तलाक के बाद भी वो दोनों साथ रह रहे थे। इसके पीछे की एक वजह सामने निकलकर आ रही है। चलिए जानते है।

तो क्या इस वजह से साथ रहते थे मलाइका के माता-पिता

खबरों की माने तो मलाइका अरोड़ा के माता-पिता पहले ही तलाक लेकर अलग हो गए थे। मलाइका के पहले पिता और माता अलग हो गए थे। अभिनेत्री की मां उनके दूसरे पति के साथ रहते थी। इसके अलावा एक और हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अनिल मलाइका के सौतेले पिता है। उनकी मां और अनिल दोनों का भी तलाक हो गया था। लेकिन उसके बावजूद वो एक साथ मुंबई में एक ही घर में रह रहे थे। बता दें कि इस दावे की पुष्टि खबर उत्तराखंड नहीं करता है। साथ ही इस खबर की जिम्मेदारी भी हीं लेता है। दोनों अनिल और अभिनेत्री की मां परिवार के लिए एक साथ रहते थे। जब मलाइका और उनकी छोटी बहन छोटे थे तभी उनके माता-पिता ने तलाक ले लिया था।

पिता के निधन के वक्त मुंबई में नहीं थी मलाइका

अनिल के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। पिता के मौत की जब खबर आई उस दौरान मलाइका पुणे में थी। खबर मिलते ही वो तुरंत मुंबई के लिए निकल गई। मलाइका से पहले उनके एक्स पति अरबाज खान अभिनेत्री के घर पहुंच गए थे।

पोर्समॉर्टम में मौत की वजह आई सामने

बता दें कि मलाइका के पिता ने मुंबई में अपने घर की छठी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बीते दिन रात आठ बजे उनका पोस्टमॉर्टम किया गया है। खबरों की माने तो उनकी मौत का कारण मल्टीपल इंजरी है। फिलहाल ज्यादा डिलेल्स अभी सामने नहीं आई है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें