Entertainment

पिता के निधन से Malaika Arora सदमे में, मुश्किल घड़ी में शामिल होने पहुंचा खान परिवार, अर्जुन कपूर भी आए नजर

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा (Malaika Arora Father Died) अब इस दुनिया में नहीं रहे। खबरों की माने तो मलाइका के पिता ने आत्महत्या की है। उन्होंने मुंबई में अपने घर की छत से कूदकर अपनी जान दी। ऐसे में अभिनेत्री के पिता की मौत की खबर सामने आने के बाद इस मुश्किल घड़ी में लोग उनके घर पहुंच रहे है। मलाइका अरोड़ा भी पुणे से मुंबई अपने घर वापस आ गई है।

अर्जुन कपूर को Malaika Arora के घर के बाहर किया गया स्पॉट

दुख में शामिल होने के लिए एक्टर अर्जुन कपूर भी उनके घर पहुंचे। बता दें कि अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा रिलेशनशिप में थे।

Arbaaz Khan

हाल ही में उनके ब्रेकअप की खबर सुर्खियों में थीं। लेकिन दोनों में से किसी ने भी इस खबर पर रिएक्शन नहीं दिया। अब अभिनेता इस मुश्किल घड़ी में मलाइका के घर पहुंचे है।

खान फैमिली भी पहुंची एक्ट्रेस के घर

अर्जुन कपूर के अलावा खान फैमिली भी मलाइका के घर पहुंची है। जिसमें अभिनेत्री के एक्स पति अरबाज खान पहले ही मलाइका के घर के बाहर स्पॉट हुए थे। इसके अलावा सलमान खान की बहन अलवीरा, पिता सलीम खान और मां सुसीला चरक को भी मलाइका के घर के बाहर स्पॉट किया गया। इसके अलावा सोहेल खान और उनके बेटे निर्वान खान भी मलाइका के घर पहुंचे।

Arbaaz Khan

मलाइका की छोटी बहन अमृता अरोड़ा पिता की मौत की खबर से गहरे सदमे में है। बता दें कि उन्हें रोते हुए घर के अंदर जाते हुए देखा गया। बता दें कि मलाइका के पिता की मौत की खबर सुनते ही अरबाज खान और उनके बेटे अरहान खान तुंरत उनके घर पहुंचे।

मलाइका अरोड़ा के पिता ने की आत्महत्या

खबरों की माने तो उनके पिता ने मुंबई में अपने घर की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या की। फिलहाल आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है। बता दें कि मलाइका के पिता ने जब आत्महत्या की तब अभिनेत्री पुणे में थीं।  मलाइका के पिता के यू चले जाने से उनका परिवार सदमें में है।

Back to top button