Big NewsEntertainment

Malaika Arora Father Died: मलाइका अरोड़ा के पिता ने की आत्महत्या, छत से कूदकर दी अपनी जान

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा (Malaika Arora Father Died) अब इस दुनिया में नहीं रहे। आज सुबह नौ बजे अभिनेत्री के पिता की मौत हो गई। खबरों की माने तो मलाइका के पिता ने आत्महत्या की है। उन्होंने मुंबई में अपने घर की छत से कूदकर अपनी जान दी। ऐसे में अभिनेत्री के पिता की मौत की खबर सामने आने के बाद इस मुश्किल घड़ी में मलाइका का साथ देने उनके एक्स पति अरबाज खान उनके घर पहुंचे।

मलाइका अरोड़ा के पिता ने की आत्महत्या (Malaika Arora Father Died)

खबरों की माने तो उनके पिता ने अपने घर की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या की। फिलहाल आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है। बता दें कि मलाइका के पिता ने जब आत्महत्या की तब अभिनेत्री पुणे में थीं। ये दुखद खबर सुनते ही वो मुंबई के लिए रवाना हुई। पिता का शव अस्पताल में है।

अरबाज पहुंचे मलाइका के घर

इस मुश्किल घड़ी में मलाइका साथ देने उनके एक्स पति अरबाज खान को उनके घर के बाहर स्पाट किया गया।

Anil Arora

जिसमें वो पुलिस से बात करते हुए देखे गए। साथ ही वो फोन पर भी लगातार किसी से बात कर रहे थे। मलाइका के पिता के यू चले जाने से उनका परिवार सदमें में है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें