Champawat NewsBig News

टनकपुर में बड़ा सड़क हादसा, पूर्णागिरि धाम जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में नौ लोग घायल

टनकपुर से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। पूर्णागिरि धाम जा रहा वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में नौ लोग घायल बताये जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

पूर्णागिरि धाम जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त

हादसा मंगलवार का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के श्रद्धालुओं का वाहन पूर्णागिरि दर्शन के लिए जा रहा था। इस दौरान ओवरटेक करने के कारण वाहन बस से टकराकर सड़क में पलट गया। हादसे के दौरान वाहन में 18 श्रद्धालु सवार थे। जिसमें से नौ घायल बताये जा रहे हैं।

हादसे में नौ लोग घायल

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है दुर्घटनाग्रस्त वाहन में उत्तर प्रदेश के इटा के श्रद्धालु सवार थे। सभी लोग एक ही परिवार के बताये जा रहे हैं। फिलहाल घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें