Udham Singh Nagar NewsHighlight

रुद्रपुर में बड़ा सड़क हादसा, टैंकर ने स्कूटी सवार को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

रुद्रपुर से बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. सिडकुल में ब्रिटानिया चौक के पास टैंकर ने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में स्कूटी सवार की टैंकर के नीचे कुचलकर दददनाक मौत हो गई.

टैंकर ने स्कूटी सवार को कुचला

मृतक की पहचान जगदीश गावड़ी उर्फ जग्गी (50) निवासी इंदिरा कॉलोनी के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार जगदीश सिडकुल की एक कंपनी में ठेके पर काम करता था.

स्कूटी सवार की मौके पर दर्दनाक मौत

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्र्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जा रहा है मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें