Dehradun NewsBig News

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशा तस्कर गैंगस्टर की 50 लाख की संपत्ति कुर्क

देहरादून पुलिस ने आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाली शातिर आरोपी की 50 लाख की संपत्ति को सील किया है। आरोपी के मकान को बीती रात पुलिस ने कुर्क कर दिया है।

आरोपित पर छह मुकदमे दर्ज

आरोपित की पहचान कपिल देव (29) पुत्र कमल सिंह निवासी राजीव नगर तरली कंडौली के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा दी जानकारी के मुताबिक कपिल अपने गैंग के सदस्य के साथ मिलकर अपराधिक वारदातों को अंजाम देता था। आरोपित के खिलाफ नशा, तस्करी, चोरी, लूट, घर में घुसकर जानलेवा हमले की धाराओं में कुल छह मुकदमे दर्ज हैं

नशा तस्कर गैंगस्टर की 50 लाख की संपत्ति सील

रायपुर थाना पुलिस ने आरोपित कपिल और उसके साथियों पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कर लिया है। देहरादून पुलिस ने जब जांच की तो सामने आया की उसने अपराधिक संपत्ति के जरिए 50 लाख रुपए का कीमती मकान चीड़ोवाली, कंडोली में बनाया हुआ है। जिसे सील कर दिया गया है।

देर रात की संपत्ति कुर्क की कार्रवाई

डीएम से अनुमति मिलने के बाद एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर मंगलवार रात पुलिस ने आरोपी के मकान को कुर्क किया। आरोपी फिल्फाल सलाखों के पीछे है। पुलिस की टीम अब कपिल के गैंग के अन्य सदस्य प्रखर द्विवेदी (23) निवासी राजीवनगर की संपत्तियों का हिसाब पुलिस जुटा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें