Dehradun NewsHighlight

देहरादून-पांवटा हाईवे पर बड़ा हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत

2 KILL IN ROAD ACCIDENT

विकासनगर : देहरादून में सड़क हादसों पर लगाम नहीं लग पा रहा है। आए दिन सड़क हादसों में जानें जा रही हैं। ताजा मामला थाना सहसपुर अंतर्गत देहरादून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग का है जहां जसोवाला पुल के पास सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। सूचना पर थानाध्यक्ष थाना सहसपुर मय टीम के मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मिली जानकारी के अनुसार बाइक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी। बाइक पर दो युवक सवार थे जो बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोग दोनों घायलों को तुरंत लेहमन अस्पताल उपचार के लिए ले गए जहां उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतकों की पहचान संदीप (35) पुत्र संतराम हाल निवासी छरबा मूलनिवासी बिजनौर और सिद्धार्थ (21) पुत्र किशन कुमार निवासी दिनकर दुर्गा विहार पश्चिम वाला विकासनगर के रूप में हुई है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें