प्रदेश में लगातार बढ़ती मंहगाई को लेकर कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। गुरूवार को कांग्रेस पार्टी के महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
महंगाई को लेकर दून में महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
मंहगाई को लेकर कांग्रेस लगातार सरकार पर हमलावर है। इसी क्रम में गुरूवार को महिला कांग्रेस ने राजधानी दून में विरोध प्रदर्शन किया। लगातार सब्जियों के बढ़े दाम के विरोध में कांग्रेस पार्टी के महिला कार्यकर्ताओं ने घंटाघर पर विरोध प्रदर्शन किया।
सरकार विरोधी लगाए नारे
कांग्रेस पार्टी के महिला कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदेर्शन कर सरकार विरोधी नारे लगाए। कांग्रेस पार्टी की महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला का कहना है कि प्रदेश में लगातार सब्जियों के दाम बढ़ रहे हैं। ऐसे में आम लोगों को दिक्कतें आ रही हैं।

मंहगाई पर सरकार को उठाना चाहिए कदम
मंहगाई को लेकर कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला टमाटर के दामों में काफी तेजी से इजाफा हुआ है। उनका कहना है कि राशन के भी दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। सरकार को सब्जी और राशन के दामों में लागातर हो रही वृद्धि को कम करने के लिए कदम उठाना चाहिए।

सरकार जनता के मुद्दों पर नहीं करती बात
इसके साथ ही ज्योति रौतेला ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार कहती है कि बरसात के कारण सब्जियों के दाम बढ़ रहे हैं। लेकिन सिलेंडर, पेट्रोल और राशन के दाम क्यों बढ़ रहे हैं। इसका तो बरसात से कोई लेना देना नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों को लड़वाने का काम करती है लेकिन जनता के मुद्दों पर बात नहीं करना चाहती है।