Big NewsHaldwani NewsNainital News

प्रेमी को सांप से डंसवाकर हत्या करने वाली माही गिरफ्तार, दीप कांडपाल भी आया गिरफ्त में

बीते दिनों हल्द्वानी से हैरान करने वाला मामला सामने आया था। जहां एक प्रेमिका ने अपने नए प्रेमी और सपेरे के साथ मिलकर अपने प्रेमी की सांप से डसवाकर हत्या कर दी थी।

प्रेमी को सांप से डंसवाकर हत्या करने वाली माही गिरफ्तार

अपने प्रेमी की सांप से डसवाकर हत्या करने वाली माही गिरफ्तार हो गई है। पुलिस ने माही को उसके नए प्रेमी दीप कांडपाल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। जबकि माही का नौकर रामअवतार और नौकरानी ऊषा देवी अब भी फरार चल रहे हैं।

क्राइम पेट्रोल देखकर बनाई थी हत्या की योजना

माही ने क्राइम पेट्रोल को देख कर अंकित की हत्या की योजना बनाई थी। पहले अंकित की मौत का कारण पुलिस कार्बन मोनोआक्साइड को मान रही थी। लेकिन जब पोस्टमार्टम में जैसे ही दो पैरों पर सांप के डंसने की बात सामने आई तो पुलिस की शक की सुई घूमी। जब पुलिस ने अंकित की प्रेमिका की कॉल डिटेल निकाली।

कॉल डिटेल से हुआ मामले का खुलासा

पुलिस ने माही, सपेरे रमेश नाथ और दीप कांडपाल के नंबर को सर्विलांस पर लगाया। लेकिन सभी नंबर बंद चल रहे थे। लेकिन रविवार को इनमें से एक नंबर खुला जो कि सपेरे का था। यहां से पुलिस के हाथ लीड लग गई। पुलिस ने लोकेशन निकाल कर सपेरे को ढूंढ निकाला और गिरफ्तार कर लिया। सपेरे ने ही पूरे मामले का खुलासा किया।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें