National

बारिश का कहर!, एक ही दिन में 13 लोगों की मौत, कई घायल, शहर से गांव तक जनजीवन प्रभावित

महाराष्ट्र में बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। बीते कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। जिसने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। मूसलेधार बारिश का कहर सबसे ज्यादा लोनावला में देखने को मिला। जहां 900 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। भारी बारिश के चलते कई जगहों पर भूस्खलन हुआ। तो वहीं जिले की 9 प्रमुख सड़कें यातायात के लिए बंद करनी पड़ी। ताम्हिनी घाट के पास भूस्खलन से तीन घर मलबे में दब गए।

लोनावला में 16 साल का रिकॉर्ड टूटा

मौसम विभाग के अनुसार, लोनावला में 900 मिलीमीटर बारिश हुई। जिसने बीते 16 साल का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। तो वहीं पिंपरी-चिंचवड़ में 326 मिलीमीटर और पुणे में 233.6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। जुलाई के महीने के इतिहास में ये चौथा सबसे बड़ा बारिश का रिकॉर्ड है। ताम्हिनी घाट में मलबे में तीन घर दब गए। बारिश के खतरे को देखते हुए गनीमत ये रही कि वहां पर रहने वाले लोग पहले ही सुरक्षित स्थानों पर चले गए थे।

शहर से गांव तक जनजीवन प्रभावित

शहर से गांव तक जनजीवन प्रभावित हो गया। पुणे शहर, पिंपरी-चिंचवड़ और ग्रामीण इलाकों में कई स्थानों पर जलभराव हो रहा है। पिछले 48 घंटों में कई जगहों पर 200 से 250 मिलीमीटर तक बारिश रिकॉर्ड की गई। जिसके बाद प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है। पिंपरी-चिंचवड़ इलाके में मोबाइल टावर गिरने से इंटरनेट सेवाएं ठप हो गई है। पुणे में भारी बारिश की वजह से बीते दिन छह जुलाई को कई उड़ानों में देरी हुई। कई हवाई सेवाओं पर असर देखने को मिला।

ये भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के लिए अगले 48 घंटे भारी!, 7-9 July तक भारी बारिश का अलर्ट

भारी बारिश के कारण 13 लोगों की मौत

तो वहीं पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश के चलते महाराष्ट्र में सोमवार की ही 13 लोगों की मौत हो गई। तो वहीं 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं। भारी बारिश की वजह से लगभग 100 घरों को भारी नुकसान पहुंचा है।

IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया

आज भी मौसम विभाग ने मुंबई, कोल्हापुर, सतारा, सिंधुदुर्ग और रत्नागिरी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।बता दें कि इससे पहले महाराष्ट के कई जिलों , मुंबई, ठाणे, रायगढ़, पुणे और नासिक के घाट इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया था।

सभी दफ्तरों के लिए ‘वर्क-फ्रॉम-होम की घोषणा

राज्य सरकार ने सभी दफ्तरों के लिए ‘वर्क-फ्रॉम-होम की घोषणा की है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागरिकों को सतर्क रहने को कहा है। IMD ने मंगलवार को नासिक-त्र्यंबकेश्वर इलाके में बादल फटने की की चेतावनी दी है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें