UttarakhandBig NewsDehradun News

माहरा ने गढ़वाल के लोगों के लिए की टिप्पणी पर मांगी माफी, अपील कर पूरा बयान सुनने को कहा

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने पौड़ी में निकाली स्वाभिमान न्याय यात्रा के दौरान गढ़वाल के लोगों के लिए की टिप्पणी पर माफी मांगी है। माहरा ने कहा कि वायरल वीडियो में छेड़छाड़ की गई है। उनका उद्देश्य किसी की भावना को ठेस पहुंचाना नहीं था। भाजपा ने इसे गलत तरीके से प्रचारित किया।

माहरा ने गढ़वाल के लोगों के लिए की टिप्पणी पर मांगी माफी

करन माहरा ने माफी मांगते हुए कहा कि उनके बयान से जिसे भी कष्ट हुआ है वह एक बार पूरा बयान सुने। माहरा ने कहा जिस किसी की भी भावनाएं आहत हुई है वो इसको लेकर मौन व्रत रखेंगे। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी की भावना को ठेस पहुंचाना नहीं था। भाजपा ने उनके इस भाषण को गलत तरीके से प्रचारित किया है।

सरकार पर लगाए यौन उत्पीड़न के मामलों को दबाने के आरोप

करन माहरा ने प्रदेश सरकार पर यौन उत्पीड़न के मामलों को दबाने का भी आरोप लगाया है। माहरा ने कहा बीते साल पहले उत्तरकाशी में चार एससी युवतियों के साथ दुष्कर्म हुआ था। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद भी न्याय नही दिलाया। जिसे लेकर माहरा ने आवाज उठाते हुए सभी के परिजनों को मुआवजा देने की बात कही।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें