Big NewsUttarkashi

उत्तरकाशी में शुरू हुई महापंचायत, हनुमान चालीसा से हिंदूवादी नेताओं ने किया शुभारंभ

उत्तरकाशी में हनुमान चालीसा के पाठ के साथ ही महापंचायत शुरू हो गई है। रामलीला मैदान में मंच पर कई हिंदूवादी नेता मौजूद हैं। इसके साथ ही बड़ी संख्या में लोग रामलीला मैदान में इकट्ठे हुए हैं।

उत्तरकाशी में शुरू हुई महापंचायत

उत्तरकाशी के रामलीला मैदान में मस्जिद के विरोध में महापंचायत शुरू हो गई है। देवभूमि विचार मंच द्वारा हो रही इस महापंचायत की शुरूआत हनुमान चालीसा से हुई। महापंचायत में कई हिंदूवादी नेता पहुंचे है और हिंदूवादी नेता टी राजा के भी इसमें शामिल होने की बात सामने आ रही है।

UTTARAKHAND

काफी संख्या में रामलीला मैदान में पहुंचे हैं लोग

बता दें कि रामलीला मैदान उत्तरकाशी में हिंदू महापंचायत के लिए गांव से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उत्तरकाशी जो कि आस्था का केंद्र है यहां किसी भी प्रकार से अवैध मस्जिद और मजारें नहीं बनने देंगे।

UTTARAKHAND

खासकर रोहिंग्या मुसलमान को यहां तो रहने नहीं देंगे और आगामी ये लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर किसी भी मुस्लिम समुदाय के लोगों को वरूणावत की तलहटी पर मस्जिद या मजार का निर्माण नहीं होने देंगे।

UTTARAKHAND

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button