Big NewsDehradunglobal investor summit uttarakhand

देवभूमि में निवेश का महाकुंभ, सीएम धामी ने कहा धरातल पर उतारा 44 हजार करोड़ का निवेश

उत्तराखंड के सुनहरे भविष्य की उम्मीदों के साथ आज से ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आगाज हो गया है। सीएम धामी के साथ ही पीएम मोदी भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए हैं।

देवभूमि में निवेश का महाकुंभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि हमने 44 हजार करोड़ का निवेश धरातल पर उतारा है। डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड का मुख्य उद्देश्य इकोलॉजी और इकोनॉमी में संतुलन बनाते हुए राज्य का चतुर्दिक विकास और अधिकाधिक रोजगार उपलब्ध कराना है।

लक्ष्य से अधिक MOU पर किए हस्ताक्षर : cm

सीएम धामी ने कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था उच्च कोटि की है। आप देवभूमि में आएं हमारी सरकार आपके स्वागत के लिए तैयार है। हमने लक्ष्य से अधिक MOU पर हस्ताक्षर किए हैं। सीएम ने कहा हमने निवेशकों के साथ 2.5 लाख करोड़ रुपए के MoU पर हस्ताक्षर का लक्ष्य रखा था। हमने अपने लक्ष्य से अधिक निवेश के प्रस्तावों पर हस्ताक्षर किए जा चुके हैं।

निवेशकों के लिए उत्तराखंड में अच्छी आबोहवा : CM

सीएम धामी ने कहा कि अभी तक 44,000 करोड़ रुपए का निवेश धरातल पर उतार दिया है। इससे लाखों रोजगारों का सृजन होगा। सीएम ने कहा कि निवेशक के लिए उत्तराखंड में अच्छी आबोहवा है। राज्य निवेश के सभी मानदंडों को प्राप्त करता है। हमने विभिन्न सेक्टर में निवेश मित्र नियुक्त किए हैं। जो पांच करोड़ से ऊपर के प्रोजेक्ट के लिए काम करेंगे।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button