Big NewsUttarakhand

अब मॉर्डन होंगे प्रदेश के मदरसे, बजट में योजना के लिए दो करोड़ की व्यवस्था

प्रदेश के मदरसों का आधुनिकीकरण होगा। मदरसों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के लिए मदरसा आधुनिकीकरण योजना चल रही है। इस के लिए बजट 2023 में दो करोड़ की व्यवस्था का गई है।

मॉर्डन होंगे प्रदेश के मदरसे

प्रदेश के मदरसे जल्द ही मॉर्डन होने जा रहे हैं। मदरसों के आधुनिकीकरण के लिए मदरसा आधुनिकीकरण योजना चल रही है। इस योजना के तहत मदरसों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ा जा रहा है।

वित्तिय वर्ष 2023-24 का बजट बीते रोज पेश किया गया। जिसमें मदरसों के आधुनिकीकरण के लिए दो करोड़ की व्यवस्था का गई है।

मदरसा आधुनिकीकरण योजना के लिए बजट में दो करोड़ का प्रावधान

उत्तराखंड में मदरसों को आधुनिक बनाने के लिए बजट में दो करोड़ का प्रावधान किया गया है। इस से मदरसों में कंप्यूटर, जनरेटर, वाटर प्यूरिफायर, फर्नीचर, पंखे आदि उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।

इसके साथ ही जनजाति शोध संस्थान के लिए एक करोड़ एवं विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह के विकास के लिए 2.50 करोड़ की व्यवस्था की गई है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button