
Maa Vaishno Devi Yatra New Rules: मां वैष्णो देवी के भक्तों के लिए जरूरी खबर है। यात्रा को लेकर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड(shrine board) ने कुछ नियमों में बदलाव किया है। जिसमें (Maa Vaishno Devi Yatra) की यात्रा शुरू करने से पहले पंजीकरण के साथ आरएफआईडी यात्रा कार्ड प्राप्त करना सभी भक्तों के लिए जरूरी है। साथ ही कार्ड मिलने के 10 घंटे के अंदर ही श्रद्धालुओं को अपनी यात्रा शुरू करनी होगी।
Maa Vaishno Devi Yatra New Rules: मां वैष्णो देवी की यात्रा के बदले नियम!
इसके साथ ही 24 घंटे के अंदर ही श्रद्धालुओं को अब मां वैष्णो देवी (Mata Vaishno Devi Yatra) की यात्रा पूरी करनी होगी। यात्रा के बाद आधार शिविर कटड़ा वापस आना होगा। इन नए नियमों को श्राइन बोर्ड ने तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए हैं।

अब श्रद्धालुओं को इतने घंटे में करनी होगी चढ़ाई और वापसी
जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले यात्रा को शुरू करने के लिए आरएफआईडी यात्रा कार्ड की वैलिडिटी 12 घंटे थी। इन्हीं 12 घंटों के अंदर यात्री कभी भी अपनी यात्रा शुरू कर सकता था। साथ ही यात्रा को पूरा करने की भी कोई अवधि सेट नहीं की गई थी।

यात्रियों की सुरक्षा को लेकर लिया गया फैसला
अब क्योंकि नया साल आने वाला है। साथ ही मां वैष्णो देवी की यात्रा के लिए भक्तों की भारी भीड़ शुरू हो गई है। नए साल से तीन-चार दिन पहले काफी ज्यादा लोगों की भीड़ देखने को मिलती है।
ऐसे में भक्तों की यात्रा सुरक्षित रहे और परिसर में ज्यादा भीड़ भाड़ ना रहे इसको लेकर श्राइन बोर्ड ने नए आदेश जारी कर दिए है। श्राइन बोर्ड में यात्रा पंजीकरण केंद्रों में अधिकारियों को श्रद्धालुओं को ये नए आदेशों को लेकर सूचित करने की बात कही है।
आदेश तत्काल प्रभाव से लागू
बताते चलें कि ये आदेश हर पैदल जाने वाले यात्रियों, हेलीकॉप्टर से या फिर बैटरी कार से जाने वाले सभी लोगों पर लागू है।इन नए आदेश का मकसद यात्रा के समय बढ़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करना है।