Ram Navami 2024: इस साल राम नवमी 17 अप्रैल 2024 को पड़ रही है। इसी के साथ राम नवमी के दिन चैत्र नवरात्रि का समापन हो जाएगा। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि काफी पुण्य तिथि के रूप में माना जाता है। इस बार की नवमी पर काफी दुर्लभ संयोग देखने को मिल रहा है।
ज्योतिष शास्त्र की माने तो ऐसा शुभ संयोग श्रीराम के जन्म के दौरान बना था। ऐसे में इस दुर्लभ संयोग के कारण भगवान राम जी की कृपा इन राशियों पर पड़ने वाली है। ऐसे में चलिए जानते है की Ram Navami 2024 का ये शुभ संयोग का लाभ किन-किन राशियों को मिलेगा।
Ram Navami 2024 पर बन रहा महासंयोग
कर्क लग्न – चंद्रमा राम नवमी के समय कर्क राशि में मौजूद होगा। बता दें की कर्क लग्न में ही भगवान राम का जन्म हुआ था।
सूर्य की शुभ स्थिति – ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जब श्री राम का जन्म हुआ था तब सूर्य दशम भाव में विराजमान थे और उच्च राशि में थे। ऐसे में इस बार राम नवमी में भी सूर्य अपनी उच्च राशि मेष में है। दोपहर में सूर्य अपने दशम भाव में विराजमान रहेंगे।
गजकेसरी योग – रामनवमी के समय गजकेसरी योग का भी प्रभाव पड़ रहा है। जो भगवान राम की भी कुंडली में मौजूद था। कुंडली में इस योग के होने से इंसान हाथी के सामान शक्ति शाली और धन दौलत का मालिक होता है। ऐसे में इस साल रामनवमी पर इन संयोंगो का होना काफी फलदायी होगा। ऐसे में इन राशियों का इसका लाभ मिलेगा।
Ram Navami 2024 को इन राशियों को मिलेगा फायदा
कर्क राशि
राम नवमी कर्क राशि वाले जातकों के लिए काफी फलदायी साबित होने वाली है। श्री राम की इन जातकों पर विशेष कृपा बानी रहेगी। नौकरी में इन्हें अच्छे अवसर मिल सकते है। व्यापार वालों की भी किस्मत चमकेगी। समाज में कर्क राशि वाले जातकों की मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लक्ष्य की प्राप्ति होगी। इनकम के नए स्रोत खुल सकते है।
मेष राशि
राम नवमी पर मेष राशि वालों पर श्रीराम जी की कृपा बरसने वाल है। उन्होंने हर एक क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। सैलेरी में वृद्धि हो सकती हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा।
तुला राशि
राम नवमी पर तुला राशि वालों के लिए खुशियों का पिटारा खुलने वाला है। कारोबार में नए मौके मिल सकते है। आपकी योजना सफल होगी। अटके हुए काम पूरे होंगे। अगर आप का गाडी या जमीन खरीदने का सपना था तो वो पूरा हो सकता है। ऑफिस में सहकर्मियों का साथ मिलेगा।