
लखनऊ(Lucknow) से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। एक लड़का जिसने 11 साल की उम्र में अपनी मां को अपमानित होते देखा था। ऐसे में उसने पूरे 10 साल बाद उस अपमान का ऐसा बदला लिया कि अब खुद सलाखों के पीछे पहुंच गया है।
2015 की वो घटना जो सोनू कभी भूल नहीं पाया
करीब 10 साल पहले यानी 2015 में सोनू केवल 11 साल का था। उसी वक्त उसकी मां का मोहल्ले के एक शख्स मनोज से विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि मनोज ने सोनू की मां को सबके सामने थप्पड़ मार दिया। उस दिन जो बेबसी सोनू ने महसूस की वो उसके दिल-दिमाग में हमेशा के लिए दर्ज हो गई। तभी उसने मन में ठान लिया कि इस अपमान का बदला लेकर ही रहूंगा।
ये भी पढ़ें:- Alcohol: ‘थोड़ी-सी शराब से कुछ नहीं होता…’, जानें कितनी ड्रिंक पीने पर खराब होता है दिमाग
मनोज हुआ फरार, लेकिन सोनू की तलाश जारी रही
घटना के कुछ ही समय बाद मनोज मोहल्ला छोड़कर भाग गया। शायद उसे अंदाज़ा था कि जो हुआ वो सही नहीं था। लेकिन सोनू की आंखों से वो मंजर नहीं गया। वो मन ही मन इंतज़ार करता रहा। कभी उसे फिर से देखे और हिसाब बराबर करे।
ये भी पढ़ें:- सपने के चक्कर में किया सुसाइड, 16 साल के लड़के ने फांसी लगाकर दी जान, जानें पूरा मामला
2025 में मिला मौका और रची गई साजिश
वक़्त गुज़रता गया। सोनू बड़ा हुआ। लेकिन बचपन का वो ज़ख्म नहीं भरा। 2025 में अचानक उसकी नजर लखनऊ के मुंशी पुलिया चौराहे पर मनोज पर पड़ी। अब मनोज नारियल पानी की रेहड़ी लगाता था। सोनू ने एक पल भी नहीं गंवाया। उसने मनोज पर नजर रखना शुरू कर दिया। उसके आने-जाने का रूटीन समझा और फिर चार दोस्तों रंजीत, आदिल, सलामू और रहमत अली के साथ मिलकर साजिश रच डाली।
22 मई 2025 की रात जब मनोज रोज़ की तरह अपनी रेहड़ी बंद करके घर लौट रहा था। तभी सोनू और उसके चार दोस्तों ने उसे घेर लिया। लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला किया गया। मनोज की मौके पर ही मौत हो गई।
ये भी पढ़ें:- डेट, ड्रग्स और लाखों रुपए, Bengaluru में टेक कर्मी के साथ हुई ऐसी धोखाधड़ी, सुन उड़ जाएंगे होश
शराब पार्टी बनी गिरफ्तारी की वजह
हैरानी की बात ये है कि हत्या के बाद पांचों ने एक सुनसान जगह जाकर शराब पार्टी की। मस्ती में चूर इन लोगों ने पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर दीं। पुलिस जब हत्या की जांच में लगी थी तो इन्हीं पोस्ट्स से उन्हें एक अहम सुराग मिला। जांच आगे बढ़ी और फिर पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस को दिया बयान
पूछताछ में सोनू ने साफ कहा कि उसने अपनी मां के अपमान का बदला लिया है और उसे कोई अफसोस नहीं। हालांकि अब वो और उसके साथी जेल की सलाखों के पीछे हैं। पूरा मामला कोर्ट में चल रहा है।