UttarakhandHighlight

प्रदेशभर के धर्मस्थलों से उतारे गए लाउडस्पीकर, हाईकोर्ट के आदेश के बाद जारी है कार्रवाई

नैनीताल हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रदेश में लगे लाउडस्पीकर लगाने पर कार्रवाई जारी है। प्रदेशभर से अभी तक 1500 लाउडस्पीकरों को पुलिस ने उतरवा दिया है। इनमें से 1382 गढ़वाल मंडल से उतरवाए गए हैं। जबकि कुमाऊं मंडल में लाउडस्पीकर उतरवाने की कार्रवाई अभी तक कम हुई है।

2022 में दिए थे हाईकोर्ट ने लाउडस्पीकर उतरवाने के आदेश

कुमाऊं क्षेत्र से अभी तक केवल 108 लाउडस्पीकरों को ही उतरवाया गया है। पिछले साल हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस ने धर्मस्थलों पर लगने वाले इन लाउडस्पीकरों को उतरवाने की कार्रवाई शुरू की थी।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस मुख्यालय की ओर से बताया गया है कि धर्मस्थलों पर लगे लाउडस्पीकरों को उतरवाने की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें