Lok Sabha Election Result 2024: इस बार का लोकसभा चुनाव 2024 काफी मजेदार रहा। इस बा भी पीएम मोदी ने जेट की हैटट्रिक लगाई है। एनडीए को बहुमड़ मिली है। तो वहीं इंडिया ने भी काफी कड़ी चुनती दी। लोकसभा चुनाव में फिल्मी गलियारों में भी हलचल देखने को मिली।
इस बार कई पुराने तो कई नए फिल्मी चेहरे मैदान में उतरे। इस बार देशभर से टोटल 15 सेलेब्स ने राजनीति में अपनी किस्मत आजमाई। कुछ को जीत मिली तो कुछ को हार। हालांकि बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी को भारी वोटों से जीत मिली। ऐसे में इस आर्टिकल में चलिए जानते है की किस सेलेब को कितने वोटों से जीत मिली है।
हेमा मालिनी सबसे ज्यादा मार्जिन से जीतीं
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल और भाजपा की सांसद हेमा मालिनी ने इस बार के लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज की है। बता दें की तीसरी बार वो बीजेपी के टिकट से यूपी की मथुरा सीट पर चुनाव lad रही थी। ऐसे में उन्होंने 293407 वोटों के भारी मार्जिन से कांग्रेस के मुकेश धनगर को मात दी है। हेमा को कुल 510064 वोट मिले। तो वहीं मुकेश धनगर को 216 657 वोट पड़े।
कंगना रनौत को कितने वोटों से मिली जीत?
अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत बीजेपी से की है।हिमाचल प्रदेश के मंडी से उन्होंने चुनाव लड़ा। जिसमें उन्होंने 74755 वोटों से कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह को हरा दिया। कंगना को कुल 537022 वोट मिले हैं। तो वहीं विक्रमादित्य सिंह को 462267 वोट पड़े।
शत्रुघ्न सिन्हा ने हासिल की जीत
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के उम्मीदवार अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से जीत दर्ज की है। अभिनेता ने 59564 वोटों से भाजपा के सुरेंद्रजीत सिंह अहलूवालिया को हरा दिया। अभिनेता को 65645 वोट मिले।
इतने मार्जिन से रवि किशन ने हासिल की जीत
भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन को यूपी की गोरखपुर सीट से जीत हासिल हुई है। बीजेपी के उम्मीदवार ने समाजवादी पार्टी की काजल निषाद को मात दी है। रवि किशन को 585834 मत मिले है। उन्होंने काजल को 103526 वोटों के अंतर से हराया है।
मनोज तिवारी को मिली जीत
बीजेपी के मनोज तिवारी ने नार्थ ईस्ट दिल्ली से जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के कन्हैया कुमार को 138778 वोटों से हराया है।
सुरेश गोपी ने दर्ज की जीत
एक्टर सुरेश गोपी ने इतिहास रच दिया। उन्होंने भाजपा को केरल से पहला निर्वाचित सांसद दिया। बता दें की उन्होंने त्रिशूर से चुनाव लड़ा और 74,686 वोटों से वामपंथी उम्मीदवार वीएस सुनीलकुमार को हरा दिया।
अरुण गोविल को कितने मतों से मिली जीत?
टीवी सीरियल रामायण के ‘राम’ यानी अरुण गोविल मेरठ सीट से बीजेपी उम्मीदवार थे। जहां उन्होंने 10585 वोटों से समाजवादी पार्टी की सुनीता वर्मा को मात दी है।