Religioushighlight

Lohri 2025 Date: इस साल कब है लोहड़ी का त्यौहार, अग्नि में किन चीजों को किया जाता है समर्पित

पंजाबियों का लोहड़ी(Lohri 2025) मुख्य त्यौहार होता है। मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2025) से एक दिन पहले शाम को लोहड़ी का पर्व मनाया जाता है। लेकिन आज के समय में पूरे देश में ही बड़े ही हर्षोल्लास से इस पर्व को मनाया जाता है।

कब है लोहड़ी 2025 (Lohri 2025 Date)

पंचांग के अनुसार इस साल मकर संक्रांति 14 जनवरी को पड़ रही है। ऐसे में मकर संक्रांति से एक दिन पहले लोहरी का त्यौहार मनाया जाता है। इस बार 13 जनवरी 2025 को लोहड़ी का पर्व मनाया जाएगा। लोहड़ी पांरपरिक उत्सव के साथ ही कृषि का भी महत्व बताती है। इसे रबी फसल की कटाई के प्रतीक के रूप में भी देखा जाता है।

लोहड़ी में अग्नि जलाते हैं (Lohri 2025 Fire Importance)

इस दिन शाम को आग जलाने की भी परंपरा है। सालों से लोहड़ी त्यौहार में अग्नि जलाने का महत्व है। इस आग को काफी पवित्र माना जाता है। अग्नि में कुछ चीजें भी अर्पित की जाती हैं। इस परंपरा को चर्खा चढ़ाना भी कहते है। मान्यताओं के अनुसार लोहड़ी पर अग्नि जलाने का संबंध सूर्य देव (Surya Dev) और अग्नि देव से है।

अग्नि में इन चीजों को किया जाता है समर्पित

इस पवित्र अग्नि में आप मूंगफली, पॉपकॉर्न, गजक, रेवड़ी, फुलिया आदि डाल सकते हैं। इस दौरान सात बार अग्नि की परिक्रमा की जाती है। इस बीच लोग सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। इन्ही चीजों को प्रसाद के रूप में लोगों को बांटा भी जाता है। लोहड़ी में लोग ढोल की थाप में डांस भांगड़ा कर जश्न मनाते है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button