Dehradun NewsBig News

स्मार्ट सिटी का काम कर रहे मजदूरों पर पथराव, पांच घायल, एक की हालत गंभीर

स्मार्ट सिटी का काम कर रहे मजदूरों ओर स्थानीय युवकों के बीच देर रात झड़प हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया की स्थानीय युवकों ने मजदूरों पर पथराव कर दिया। जिसमें पांच मजदूर घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

स्मार्ट सिटी का काम कर रहे मजदूरों पर पथराव

घटना रविवार देर रात बिंदाल पुल के पास की बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक बिंदल पुल के पास स्मार्ट सिटी का काम चल रहा था। जिसमें खुदाई के लिए कई मजदूर लगे हुए थे। इस दौरान वहां पर पास की बस्ती के एक युवक की साइकिल खड़ी हुई थी। मजदूरों ने युवकों से साइकिल हटाने को कहा। जिस पर मजदूर ओर युवकों के बीच झड़प हो गई।

पथराव में पांच मजदूर घायल

दोनों पक्षों के बीच देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया की मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि बस्ती के आठ-दस युवकों ने आकर काम कर रहे मजदूरों पर पथराव कर दिया और मौके से फरार हो गए। पथराव में पांच मजदूरों को चोट आई है। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जानकारी के अनुसार कोतवाल राकेश गुसाईं ने बताया कि घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। इसके अलावा पत्थर मारने वालों के खिलाफ देर रात शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें