UttarakhandBig NewsDehradun News

विकासनगर: छापा मारने गई आबकारी विभाग की टीम को स्थानीय लोगों ने घेरा, महिला ने दरोगा को जड़ा तमाचा

विकासनगर के एक गांव की दुकान में छापा मारने गई आबकारी विभाग की टीम में साथ मारपीट का मामला सामने आया है। महिला ने आबकारी विभाग की टीम पर बेवजह परेशान करने का आरोप लगाते हुए दरोगा के थप्पड़ जड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

छापा मारने गई आबकारी विभाग की टीम का घेराव

मामला विकासनगर के गुडरिच गांव का है। आबकारी विभाग को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में हनुमान मंदिर के पास एक दुकान में फास्ट फूड की आड़ में अवैध तरीके से देशी शराब बेची जा रही थी। सूचना पर आबकारी की टीम बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे के आसपास दुकान में छापा मारने पहुंची। टीम के सदस्यों ने दुकान में तलाशी लेना शरू किया।

महिला ने जड़ा दरोगा के थप्पड़

दुकानदार धमेंद्र और उनकी पत्नी चांदनी ने आबकारी टीम का विरोध करना शुरू कर दिया। उन्होंने आबकारी विभाग की टीम पर बेवजह परेशान करने और पैसा मांगने का आरोप लगाते हुए उपनिरीक्षक के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इतना ही नहीं गुस्साई महिला ने आबकारी उपनिरीक्षक को थप्पड़ तक जड़ दिया।

आरोपित दंपति को हिरासत में लिया

टीम के सदस्यों ने घटना की जानकारी आबकारी निरीक्षक को दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह आबकारी उपनिरीक्षक के साथ अन्य सदस्यों को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस ने आरोपी दंपती को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दंपति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें