UttarakhandBig NewsDehradun News

तेज रफ्तार से आ रहे लोडर ने नाना और नातिन को रौंदा, दोनों की दर्दनाक मौत, चालक फरार

प्रेम नगर थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में यहां सड़क पार कर रहे बुजुर्ग नाना और नातिन को लोडर ने कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लिया। हादसे के बाद लोडर चालक मौके से फरार हो गया।

तेज रफ्तार से आ रहे लोडर ने रौंदा

घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है। अमर सिंह (60) निवासी झाझरा अपनी नातिन आरुषि (8) घर से कुछ सामान लेने के लिए निकले थे। तभी झाझरा में सड़क पार करते समय सामने से तेज रफ्तार से आ रहे लोडर ने उन्हें कुचल दिया।

घटनास्थल पर मौजूद राहगीरों ने दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। बता दें आरुषि गर्मियों की छुट्टियों के चलते अपने नाना के घर पर आई हुई थी।

लोडर चालक मौके से फरार

हादसे के बाद लोडर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को कब्जे में ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रेमनगर प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि अज्ञात लोडर और उसके चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मृतकों के परिजनों ने अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें