Haridwar NewsHighlight

अपनी दुल्हन के साथ दूल्हे की पोशाक में परीक्षा देने पहुंचा एलएलबी का छात्र, सब हुए हैरान

GROOM IN EXAM CENTER

हरिद्वार के पूर्णानंद तिवारी लॉ कॉलेज में सोमवार को एक अनोखा मामला देखने को मिला है। दरहसल, एलएलबी 5 सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान एक छात्र दूल्हे की पोशाक में परीक्षा देने पहुंचा। उसे देखकर सब हैरान रह गए।

गाजीवाली श्यामपुर निवासी तरुण की शादी हरियाणा की युवती से हुई। लेकिन शादी की रस्मों के दिन ही उसकी एलएलबी की भी होनी थी। इसलिए दूल्हा शादी होते ही दूल्हे की पोशाक में सबसे पहले परीक्षा देने कॉलेज पहुंचा। इस दौरान तरुण के साथ उसकी दुल्हन भी नजर आयी।

दुल्हन के साथ पहले कॉलेज पहुंचकर दी परीक्षा

परीक्षा शुरू होने का समय 12 बजे का था परीक्षा खत्म होने तक उसकी पत्नी बाहर गाड़ी में ही परिवार वालों के साथ उसका इंतजार करती रही। इसकी जानकारी मिलने के बाद कॉलेज के प्रधानाचार्य अशोक कुमार तिवारी ने तरुण की प्रशंसा की।

तरुण का कहना है की मेरी शादी हरियाणा में हुई थी। शादी के तुरंत बाद मेरी परीक्षा थी। जिसके कारण घर जाने से पहले मैं सीधा परीक्षा देने आ गया। अब परीक्षा हो गई है। इसके बाद घर जाकर आगे के रीती रिवाज करेंगे।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें