UttarakhandHighlightNainital News

भारी बारिश से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त, मलबा गिरने से कई वाहन दबे

प्रदेश में मानसून के दस्तक के बाद से ही बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। पिछले 48 घंटे से कुमाऊं मंडल में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। पहाड़ी इलाकों से जगह-जगह लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आ रही है।

मलबा गिरने से कई वाहन दबे

पिथौरागढ़ और नैनीताल जिले में लगातार हो रही भारी बारिश ने कहर मचाया हुआ है। कई जगह भारी बारिश के चलते मलबा सड़कों तक आ गिरा। वहीं नैनीताल के भवाली में वाहनों पर लैंडस्लाइड की घटना सामने आई है। गनीमत ये रही की उस वक्त वाहन में कोई भी सवार नहीं था। घटना का कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने भी संज्ञान लिया है। कुमाऊं कमिश्नर ने बताया की भवाली में भी कुछ गाड़ियों के ऊपर मलबा आ गिरा।

Landslide news

भूस्खलन वाले क्षेत्रों पर साइनिंग बोर्ड लगाने के निर्देश

हालांकि इससे कोई जनहानि नहीं हुई है। इसके साथ ही आपदा प्रबंधन और सभी जिले के डीएम को निर्देश दिए गए हैं कि जो भी भूस्खलन वाले क्षेत्र हैं वहां पर साइनिंग बोर्ड लगाए जाए। इसके अलावा ऐसी जगहों पर जेसीबी तैनात की गई है। ताकि मलबा आने पर तत्काल उसे हटाया जाए। इसके साथ ही नदी, नाले और बरसाती नालों पर जल स्तर बढ़ने पर राहगीरों को रोकने के निर्देश दिए गए हैं।

Landslide news

बरसात के चलते कई भवन क्षतिग्रस्त

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बताया की पूरे कुमाऊं मंडल में 32 सड़कें बंद हैं। जिनमें से 30 सड़कें खोल दी गई है।जबकि एक सड़क पांच जुलाई और दूसरी सड़क 15 जुलाई तक खोल दी जाएगी। बारिश के कहर के चलते पांच भवन आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हैं। बाकी चार अन्य भवन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जिनमें शासन के नियमानुसार मुआवजा देने की प्रक्रिया गतिमान है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें