Haridwar NewsBig News

संदिग्ध अवस्था में मिला गुलदार का शव, वन विभाग में मचा हड़कंप

हरिद्वार के धनौरी क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में गुलदार का शव मिलने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है. घटना की जानकारी मिलने के बाद से वन विभाग के हाथ-पांव फूले हुए हैं

संदिग्ध अवस्था में मिला गुलदार का शव

हरिद्वार के धनौरी क्षेत्र के शमशान घाट के करीब एक खेत में संदिग्ध अवस्था में एक गुलदार का शव पड़ा मिला. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. वनकर्मियों ने गुलदार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वन रेंजर विनय राठी ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है. मामले की जांच की जा रही है.

वन विभाग में मचा हड़कंप

गुलदार के मौत के कारणों का पता लगाने के लिए विशेषज्ञों की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम शुरू कर दिया है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि गुलदार की प्राकृतिक मौत है या ये किसी आपराधिक गतिविधि का परिणाम है. फिलहाल मामले की जांच जारी है. घटना के बाद से वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें