Big NewsNainital

नहीं थम रहा तेंदुए का आतंक, पहाड़पानी में बुजुर्ग पर किया जानलेवा हमला

प्रदेश में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। आएदिन तेंदुए के हमले की खबरें सामने आ रही हैं। इसी बीच नैनीताल जिले में तेंदुए ने एक बुजुर्ग पर हमला कर दिया। लोगों के शोर मचाने के कारण आदमखोर तेंदुआ भाग गया। जबकि इस हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया।

पहाड़पानी में तेंदुए ने बुजुर्ग पर किया हमला

नैनीताल जिले के पहाड़पानी के धारी ब्लॉक की ग्राम पंचायत दुदुली में तेंदुए ने अपने आंगन में ही बैठी तितुली देवी पर हमला कर दिया। बुजुर्ग महिला की चीखने की आवाज सुन जब परिजन बाहर आए तो उनके होश उड़ गए। घर वालों और आस-पड़ोस के लोगों के शोर मचाने पर आदमखोर तेंदुआ वहां से जंगल की ओर भाग गया।

बुजुर्ग महिला का चल रहा इलाज

हमले में वृद्धा घायल हो गई। जिसके बाद आनन-फान में परिजन वृद्धा को अस्पताल ले गए। बता दें कि तेंदुए के हमले में महिला के पैर पर पंजे के निशान लगे हैं। गनीमत रही कि परिजन समय पर पहुंच गए जिस कारण वृद्धा की जान बच गई। घटना के बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल है।

ग्रामीणों ने की पिंजरा लगाने की मांग

तेंदुए के आतंक के कारण लोग परेशान हैं। विधायक राम सिंह कैड़ा ने डीएफओ को फोन कर मुआवजा दिलाने की मांग की हैं। इसके साथी ही उन्होंने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने के लिए कहा। स्थानीय लोगों ने भी जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। डीएफओ चंद्रशेखर जोशी का कहना है कि सूचना के बाद टीम को मौके पर भेजा गया है। पीड़ित को मुआवजा देने के साथ ही गांव में पिंजरा भी लगाया जाए।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button