Big NewsNainital News

बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया हमला, घास काटने गई महिलाओं के शोर मचाने पर भागा

नैनीताल में ग्राम पंचायत हल्द्यानी एक बुजुर्ग पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इस दौरान आस-पास मौजूद महिलाओं के शोर मचाने के कारण तेंदुआ वहां से भाग गया। इस हमले में बुजुर्ग घायल हो गए।

नैनीताल में बुजुर्ग पर तेंदुए ने किया हमला

नैनीताल जिले की ग्राम पंचायत हल्द्यानी निवासी घनश्याम जोशी (62) पर तेंदुए ने हमला कर दिया। महिलाओं के शोर मचाने पर तेंदुआ वहां से भाग गया जिस से उनकी जान बच गई। मिली जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग घनश्याम अपनी बकरियों को जंगल में लेकर गए थे। जहां पर वो बैठकर अपनी बकरियां चरा रहे थे। तभी तेंदुए ने उनपर हमला कर दिया।

घास काटने गई महिलाओं के शोर मचाने पर भागा

तेंदुए के हमला करने पर आस-पास मौजूद घाय काट रही महिलाओं ने शोर मचाया। जिस से तेंदुआ भाग गया। महिलाओं की जानकारी देने के बाद घायल को ग्रामीण बेतालघाट सीएचसी ले जाया गया। जहां से इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि तेंदुए के हमले में बुजुर्ग के चेहरे पर गंभीर जख्म हो गए हैं।

एक हफ्ते में कई बार देखा जा चुका है तेंदुआ

मिली जानकारी के मुताबिक गांव और गांव के आस-पास एक हफ्ते के अंदर ही कई बार तेंदुआ देखा जा चुका है। तेंदुआ अब तक इलाके के कई मवेशियों को अपना निवाला बना चुका है। बताया जा रहा है कि वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें