AlmoraBig News

पालतू गोवंश को आवारा छोड़ना पड़ा भारी, मालिक से वसूला 5 हजार का जुर्माना

पालतू गोवंश को आवारा छोड़ने वाले मालिक से नगर निगम की टीम ने पांच हजार का जुर्माना वसूला है. बता दें नगर निगम अल्मोड़ा की ओर से नगर में आवारा गोवंशों को लेकर अभियान चलाया जा रहा है.

पालतू गोवंश को आवारा छोड़ना पड़ा भारी

अभियान के तहत आवारा गोवंशों को गौसदन भेजा जा रहा है. इसी क्रम में नगर निगम अल्मोड़ा की टीम ने बाजार में घूम रहे दो गोवंशों को गौशदन भेजा है. इस दौरान एक गोवंश पालतू मिला. जिसके मालिक का नगर निगम ने पांच हजार रूपये का चालान किया है.

आगे भी जारी रहेगा नगर निगम का अभियान

मामले को लेकर सहायक नगर आयुक्त भारत त्रिपाठी ने बताया कि नगर में आवारा छोड़े गए गोवंशों से आए दिन दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है. उन्होंने बताया कि नगर निगम टीम द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है. साथ ही लोगों से अपील की जा रही है कि अपने पालतू गोवंशों को आवारा न छोड़ें.

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button