Entertainmenthighlight

Salman Khan की कार को छलनी करने का था प्‍लान, पुलिस ने लॉरेन्‍स बिश्‍नोई गैंग के चार सदस्यों को किया ग‍िरफ्तार

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान(Salman Khan) की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। अभी भी अभिनेता पर जान का खतरा मंडरा रहा है। एक बार फिर अभिनेता पर हमले की प्लानिंग हो रही थी। हालांकि मुंबई पुलिस ने हमलावरों के इरादों पर पानी फेर दिया। इस मामलें में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें की पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हैं।

Salman Khan की कार को छलनी करने का था प्‍लान

पुलिस के मुताबिक हमलावर सलमान खान की कार पर अटैक करने की प्लानिंग बना रहे थे। कार को गोलियों से छलनी करने के लिए पाकिस्तान से हथियार मंगवाने की प्लानिंग चल रही थी। पाकिस्तान से सप्लायर से Ak- 47 मंगवाने की प्लानिंग थी। ऐसे में इस प्लानिंग को पुलिस ने नाकाम कर दिया।

Attack on salman khan

लॉरेन्‍स बिश्‍नोई गैंग के चार सदस्य ग‍िरफ्तार

इस केस में अब तक पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई, गोल्डी बराड़ समेत 17 लोगों पर FIR दर्ज की है। कई रिपोर्ट्स में खा जा रहा है की आरोपियों ने अभिनेता के फार्म हाउस और बाकी जगहों की छानबीन भी की थी। इनको सलमान खान पर फायरिंग करने के आदेश दिए गए थे। पुलिस ने आरोपियों के फ़ोन जप्त कर लिए है। जिसमें कई वीडियोस मिले है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button