Big NewsUdham Singh Nagar News

कैलाश गहतोड़ी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए सीएम धामी, कहा – जमीन से जुड़े नेता थे कैलाश दा

काशीपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष दिवंगत कैलाश गहतोड़ी की अंतिम यात्रा में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कैलाश गहतोड़ी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए सीएम

कैलाश गहतोड़ी के अंतिम संस्कार में सीएम धामी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष समेत कई बीजेपी नेता शामिल हुए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गहतोड़ी जी अब नहीं हैं, दिल नहीं मानता, हर क्षण बस उनके साथ बिताए पल आंखों के सामने आ रहे हैं और समय स्थिर हो जा रहा है।

जमीन से जुड़े नेता थे गहतोड़ी

सीएम धामी ने कहा कि कैलाश दा को संगठन से जब भी जो जिम्मेदारी मिली उन्होंने उसे बखूबी निभाया। वे एक जमीन से जुड़े नेता थे। चम्पावत के विकास के साथ ही प्रदेश के लिए कुछ कर गुजरने की उनकी चाहत उन्हें विशेष व्यक्ति बनाती थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कैलाश दा का सहज और सरल व्यवहार सदैव हमारी स्मृतियों में जीवंत रहेगा।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें