UttarakhandBig NewsRudraprayag News

गौरीकुंड में हुए भूस्खलन में लापता लोगों की संख्या बड़ी, 19 पहुंचा आंकड़ा, तीन शव बरामद

केदारनाथ पैदल मार्ग में गुरुवार देर रात को हुए भूस्खलन में लापता लोगों की संख्या बढ़कर 19 हो गई। जबकि रेस्क्यू करने पहुंची टीम ने मंदाकिनी नदी के किनारे से तीन शव बरामद किए हैं।

लापता लोगों का रेस्क्यू जारी

घटना की सूचना पाकर कल रात ही एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया था। लेकिन अंधेरा होने के कारण दिक्कते आ रही थी जिस वजह से अभियान को रोकना पड़ा। शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंचकर टीम ने लापता लोगों का रेस्क्यू अभियान फिर शुरू कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक सुबह मौके पर पहुंचे जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि पुलिस के माध्यम से प्राप्त सूचना के अनुसार केदारनाथ यात्रा मार्ग गौरीकुंड डाटपुलिया के पास भारी भू-स्खलन से लापता होने वाले लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें