Big NewsUttarakhand Chamoli News

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर हुआ भूस्खलन, चपेट में आने से एक महिला घायल

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर पहाड़ी से भूस्खलन होने से एक महिला इसकी चपेट में आ गई। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई तो वहीं बोल्डर गिरने के कारण एक स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई।

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर हुआ भूस्खलन

प्रदेश में भारी बारिश का दौरा जारी है। गोविंदघाट में भी लगातार बारिश हो रही है। जिस कारण हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। रविवार को हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर पुलना के पास भूस्खलन होने से एक महिला घायल हो गई।

बताया जा रहा है कि पुलना की रजनी देवी घास लेकर जा रही थी। इसी दौरा भूस्खलन हुआ और वो मलबे की चपेट में आ गई। रजनी देवी के पैर में पत्थर लगने से चोटें आई हैं। उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ में भर्ती कराया गया है।

पर्यटक भारी बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर लें शरण

गोविंदघाट थानाध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वाण ने बताया कि रोड पर आए बोल्डर और मलबे को हटा दिया गया है। वाहनों की आवाजाही सुचारू करवा दी गई है। उन्होंने कहा है कि हेमकुंड और फूलों की घाटी जा रहे पर्यटक भारी बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर शरण ले लें। भारी बारिश में यात्रा ना करें।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें