Dehradun NewsHighlight

भू-माफियाओं के हौसले बुलंद, रात के अंधेरे में खोद रहे थे पहाड़, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग

उत्तराखंड में भू माफियाओं के हौसले दिन पर दिन बुलंद होते जा रहे हैं. डोईवाला विधानसभा के भोगपुर बागी पंचायत क्षेत्र में रात के अंधेरे का फायदा उठाकर माफिया पहाड़ खोद रहे थे.

रात के अंधेरे में खोद रहे थे भू-माफिया पहाड़

डोईवाला विधानसभा के भोगपुर के बागी पंचायत क्षेत्र में भू माफिया ने खेत समतलीकरण के नाम पर पहाड़ खोद रहे थे. जानकारी के अनुसार, इन भू माफियाओं ने प्रशासन से खेत समतलीकरण की परमिशन ली थी, लेकिन नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए उन्होंने बुधवार रात के अंधेरे में ही पोकलैंड मशीन से पहाड़ को खोदना शुरू कर दिया. ग्रामीणों को जैसे ही इसकी सूचना मिली उन्होंने विरोध करते काम रुकवा दिया.

ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जमीन को समतलीकरण की आड़ में पहाड़ को मशीनों से दरकाया जा रहा है. कार्य करने से पहले ना तो ग्रामीणों के साथ कोई मीटिंग की गई और ना ही ग्राम प्रधान को कोई जानकारी दी गई. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि ऐसे व्यवस्था जारी रही तो मामले को उच्च अधिकारियों के पास लेकर जाएंगे.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें