Big NewsNainital News

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में शहीद हुआ उत्तराखंड का लाल, प्रदेश में दौड़ी शोक की लहर

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में उत्तराखंड का लाल शहीद हो गया। नैनीताल के रामगढ़ निवासी संजय बिष्ट जम्मू के राजौरी में शहीद हो गए। इस खबर के बाद से प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है।

राजौरी में शहीद हुआ उत्तराखंड का लाल शहीद

नैनीताल के रामगढ़ निवासी संजय बिष्ट जम्मू के राजौरी में शहीद हो गए। कल शाम जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़ में संजय शहीद हो गए। इस मुठभेड़ में दो कैप्टन समेत चार जवान शहीद हो गए। संजय बिष्ट नैनीताल जिले के रामगढ़ के हली गांव के रहने वाले थे।

15 दिन पहले ही घर से पोस्ट पर वापस लौटे थे संजय

संजय की शहादत की खबर सुनते ही परिजनो में कोहराम मच गया है। संजय साल 2012 में आर्मी में भर्ती हुए थे। मंगलवार रात ही परिजनों से उनकी बात हुई थी। मिली जानकारी के मुताबिक संजय कुछ समय पहले घर आए थे और 15 दिन पहले ही पोस्ट पर वापस लौटे थे। संजय बिष्ट 19 कुमाऊँ 9 पैरा में तैनात थे।

नैनीताल सहित पूरे उत्तराखंड में शोक के लहर

बुधवार को राजौरी जिले में सेना की आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। सर्च ऑपरेशन के दौरान धर्मशाला के बाजीमल इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। जिसमें चार जवान शहीद हो गए। घायलों को इलाज के लिए उधमपुर ले जाया गया है।

संजय की शहादत के बाद से नैनीताल सहित पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर दौड़ गई है। संजय के परिवार में पिता दीवान सिंह बिष्ट, माँ मंजू बिष्ट, बहन ममता बिष्ट, विनीत बिष्ट हैं। बता दें कि संजय अविवाहित थे।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें